UPANISHAD YOJANA
उपनिषद योजना को समझें :-
शैक्षिक कर्णधार समिति गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के क्रम में उपनिषद योजना लाई है।
उपनिषद का अर्थ होता है गुरु के समीप बैठकर ज्ञान प्राप्त करना।
गरीब बच्चों को भी गुरु के समीप बैठकर ज्ञान प्राप्त करने, विद्यालय जाकर शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिल सके इसके लिए शैक्षिक कर्णधार समिति विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्ध प्राइवेट विद्यालयों में कक्षा 5 से 11 वीं तक के बच्चों को मुफ्त एडमिशन दिलाने के लिए उपनिषद योजना लाई है।
इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए कृपया नीचे जाकर ‘download brochure’ पर क्लिक करें और विवरणिका देखें।
इस योजना का लाभ लेने के लिए कक्षा 5, 6, 7, 8, 9 और 11 में एडमिशन करवाने के इच्छुक विद्यार्थी एडमिशन कर सकते हैं।
अर्थात् जिन बच्चों को इस साल कक्षा 5, 6, 7, 8, 9 और 11 वीं में एडमिशन लेना है वो रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
उपनिषद योजना में शामिल विद्यालयों की लिस्ट में से अपने मनपसंद एक अथवा एक से अधिक विद्यालयों को सेलेक्ट करके रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदक को एक परीक्षा देना होगा जो कि उन्हीं विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा के बाद मिले मार्क्स के आधार पर रजिस्ट्रेशन के समय उसके द्वारा सेलेक्ट किए गए उसके मनपसंद विद्यालय में विद्यार्थी का निशुल्क एडमिशन होगा।
कक्षा 5, 6, 7 और 8 में एडमिशन लेने के लिए इस योजना में रजिस्ट्रेशन का शुल्क 120 रुपए और कक्षा 9 तथा 11 में एडमिशन लेने ले लिए उपनिषद योजना में रजिस्ट्रेशन का शुल्क 159 रुपए हैं।
विस्तृत जानकारी के लिए कृपया विवरणिका (Brochure) का अवलोकन करें।
आपकी सुविधा के लिए विवरणिका (Brochure) को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, आप उसमे सभी विद्यालयों के नाम और किस विद्यालय में किस किस क्लास में कितने कितने बच्चों का एडमिशन होना है, यह सब पढ़ सकते हैं।
आपकी सुविधा के लिए उसमे सभी जानकारी विस्तृत रूप से दी गई है।
